मार्च 14, 2026 12:18 अपराह्न

printer

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा पश्चिमी शहर ब्रायन्स्क पर किए गए हमले में कई नागरिक मारे गए और घायल हुए थे। मंत्रालय के अनुसार मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत निगेल केसी और फ्रांसीसी राजदूत निकोलस डी रिविएर को बुलाकर 10 मार्च को हुए हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।