रूस ने आज तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण हमला किया। रूस ने कई किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल, चार इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल और कई कलिबर क्रूज मिसाइल दागीं। कीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं और उपनगरीय कस्बे ब्रोवरी तथा आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई।
यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा में होने वाली बैठक से ठीक एक दिन पहले हुआ है। इस बैठक में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से समझौते पर चर्चा होनी है।