रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुष्टि की है कि रूस ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला किया है। श्री पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि रूस ने मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यह स्पष्टीकरण यूक्रेन के उस दावों का खंडन करता है, जिसमें रूस पर अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमले का आरोप लगाया गया था।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यह हमला रूस को निशाना बनाने के लिए अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा यूक्रेन को दी गई लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल के बाद किया गया। उन्होंने आगाह किया है कि रूस उन देशों के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है जो रूस के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार मुहैया कराएंगे।
इस हमले से हुए नुकसान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच पेंटागन की प्रेस उप-सचिव सबरीना सिंह ने कहा है कि यह एक नये प्रकार की मध्यम दूरी की रूसी मिसाइल थी।