रूस ने तेल और अन्य वस्तुओं के निरंतर आयात पर अमरीकी दबाव के आगे न झुकने के लिए भारत के रुख की सराहना की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इंडोनेशियाई समाचार आउटलेट को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत का रवैया मुक्त व्यापार सिद्धांतों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले, अगस्त में मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी पिछली बैठक के दौरान, श्री सर्गेई लावरोव ने शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स और जी20 जैसे वैश्विक मंचों पर रूस और भारत के बीच बहुपक्षीय सहयोग की प्रशंसा की थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में एक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले हैं।
Site Admin | सितम्बर 3, 2025 5:55 अपराह्न
रूस ने तेल और अन्य वस्तुओं के निरंतर आयात पर अमरीकी दबाव के आगे न झुकने के लिए भारत के रुख की सराहना की है
