रूस ने कैरिबियन में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों के दौरान अमरीका सैन्य बलों के अत्यधिक प्रयोग की निंदा की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयाँ संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं।
मास्को ने वेनेजुएला की संप्रभुता के प्रति समर्थन की पुष्टि की और आग्रह किया कि लैटिन अमरीका और कैरिबियन में शांति बनी रहें। यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में हाल ही में अमरीकी अभियानों ने 14 नौकाओं को निशाना बनाया और बढ़ती अमरीकी सैन्य उपस्थिति के बीच 61 लोगों की जान ले ली।
इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और निकोलस मादुरो ने मास्को में एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।