रूस ने कहा है कि वॉल स्ट्रीट के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच की संभावित रिहाई पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से कोई संपर्क नहीं है। मॉस्को में पत्रकारों से क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यह बात कही। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा था कि वे इवान को रूसी जेल से रिहा करने में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अपने संबंधों का इस्तेमाल करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ट्रम्प ने लिखा था कि अमरीका में नवंबर में चुनाव के तुरंत बाद ऐसा होगा। इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में पिछले साल मार्च में रूस में गिरफ्तार किया गया था।
Site Admin | मई 23, 2024 7:57 अपराह्न
रूस ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से कोई संपर्क नहीं