मार्च 26, 2025 9:14 अपराह्न

printer

रूस ने कहा-यूक्रेन के साथ समुद्री युद्ध विराम शुरू करने से पहले कुछ पश्चिमी प्रतिबंधों को हटाना होगा

रूस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ समुद्री युद्ध विराम शुरू करने से पहले कुछ पश्चिमी प्रतिबंधों को हटाना होगा। दोनों पक्ष अलग-अलग सौदों में काला सागर में हमले रोकने पर सहमत हुए हैं, अमरीका की इस घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर रूस ने कहा कि यह केवल तभी होगा जब कई रूसी बैंकों पर प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।

दूसरी ओर, यूरोपीय संघ ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध व्यवस्था में किसी भी बदलाव के लिए यूक्रेन के पूरे क्षेत्र से सभी रूसी सैन्य बलों की बिना शर्त वापसी की आवश्यकता होगी।

इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने बंदरगाह शहर मायकोलाइव पर रात भर ड्रोन हमले किए। सऊदी अरब में रूस के साथ शांति वार्ता के बाद अमरीका द्वारा समुद्री युद्ध विराम की घोषणा की गई थी।