रूस ने कल रात यूक्रेन पर 270 से अधिक ड्रोन दागे। इन हमलों में पांच लोग मारे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस हमले में ओडेसा, क्रिवी रिह और पोल्टावा क्षेत्र को निशाना बनाया गया। उन्होंने इन हमलों को नागरिकों के विरूद्ध आतंक बताया। उन्होंने कहा कि इन हमलों से बंदरगाहों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ है। यूक्रेन की वायु सेना ने 273 ड्रोन में से 252 को मार गिराया।
इस बीच, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच श्री ज़ेलेंस्की ने संयुक्त अरब अमीरात का अचानक दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भेंट कर क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। यूक्रेन पश्चिम एशिया और कई खाड़ी देशों को ईरानी ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा मजबूत करने में सहायता कर रहा है। इसके बदले में, यूक्रेन इन देशों से उन्नत वायु रक्षा मिसाइलें हासिल करना चाहता है ताकि रूस के हमलों का मुकाबला करने में सहायता मिल सके।