रूस ने अपने लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के मामले में उज़्बेकिस्तान के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। संदेह है कि 29 वर्षीय इसी उज़्बेक ने बम लगाया था। समझा जाता है कि इस नागरिक की भर्ती यूक्रेन की विशेष सेवा ने की थी और उसे एक लाख डॉलर तथा यूरोपीय संघ में एक आवास देने का वायदा किया गया था। संदिग्ध को मास्को के बालाशिखा ज़िले से गिरफ्तार किया गया।
Site Admin | दिसम्बर 19, 2024 9:09 पूर्वाह्न
रूस ने अपने लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के मामले में उज़्बेकिस्तान के एक नागरिक को गिरफ्तार किया