नवम्बर 24, 2025 11:45 पूर्वाह्न

printer

रूस को जी-8 समूह में पुनः आमंत्रित करने पर यूरोप ने व्यक्त की सहमति

रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के बाद यूरोप ने रूस को जी-8 समूह में पुनः आमंत्रित करने पर सहमति व्यक्त की है। रूस को वैश्विक अर्थव्यवस्था समूह, जी-8 में फिर शामिल करने का, यूरोप का यह प्रस्ताव, अमरीका की ओर से प्रस्‍तावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते के स्थान पर है। इसे ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस ने तैयार किया है।

 

जी-7 आर्थिक रूप से उन्नत देशों का समूह है जिसमें ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, अमरीका, फ्रांस और जापान शामिल हैं। यह समूह 1976 से 1997 तक जी-7 के रूप में संचालित था, इसके बाद रूस इसमें शामिल हुआ और यह जी-8 बन गया। हालांकि, मार्च 2014 में, यूक्रेन की घटनाओं और उसके बाद रूस तथा पश्चिमी देशों के बीच संबंधों में आये तनाव के बाद, बराक ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान यह समूह वापस जी-7 प्रारूप में आ गया।