दिसम्बर 13, 2025 6:36 अपराह्न

printer

रूस के सारातोव शहर पर कल रात यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

रूस के अधिकारियों ने आज कहा कि सारातोव शहर पर कल रात यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमले में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 41 ड्रोन को नष्‍ट कर दिया गया।

इस बीच, यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा और आसपास के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। रूस ने कल रात यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर बडा हमला किया था। राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 450 से अधिक ड्रोन और 30 मिसाइलें दागीं।