मार्च 10, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमरीकी-इस्राएल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दिसंबर के बाद यह उनकी पहली बातचीत थी और इस चर्चा का अनुरोध अमरीका की ओर से किया गया था।

उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमरीकी-इजराइल युद्ध के शीघ्र राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन ने ट्रम्प को संपर्क रेखा की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और बताया कि रूसी सैनिक वहां सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला