मार्च 1, 2026 5:39 अपराह्न

printer

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन को भेजे गए संदेश में इसे मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली एक निंदनीय हत्या बताया है। श्री पुतिन ने दोनों देशों के संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में खामेनेई की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।