मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 9:12 अपराह्न

printer

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अज़रबैजान यात्रा में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की अज़रबैजान यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान रूस और अज़रबैजान ने सात दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए राजधानी बाकू में एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। व्लादिमीर पुतिन ने रूस, अज़रबैजान और आर्मेनिया के नेताओं द्वारा वर्ष 2020 और 2022 में हुए त्रिपक्षीय समझौते के आधार पर शांति समझौते को सुविधाजनक बनाने में रूस की भूमिका पर जोर दिया।