रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 1 फरवरी तक यूक्रेन पर हमले रोकने के, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन ने बताया है कि यह फैसला शांति वार्ता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के मद्देनजर लिया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कल कहा था कि पुतिन ठंड के मौसम के कारण एक सप्ताह के लिए कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों पर गोलीबारी न करने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह अवधि कब समाप्त होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यदि रूस, यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन भी रूस के ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमला नहीं करेगा।
News On AIR | जनवरी 30, 2026 6:05 अपराह्न
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुरोध पर 1 फरवरी तक यूक्रेन पर हमला स्थगित किया