रूस ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आधिकारिक निवास पर यूक्रेन के विफल किए गए ड्रोन हमले का जवाब कूटनीति से नहीं दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ने हमले की कोशिश को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि यह अमरीका में जारी शांति वार्ता के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि इससे शांति प्रयास कमजोर होंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने चेतावनी दी कि जवाबी हमले के लिए लक्ष्य की पहचान कर ली गई है और सेना द्वारा कार्रवाई करने का समय भी तय हो गया है।
इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के निवास पर कथित हमले के रूस के दावों को खारिज किया है। उन्होंने रूस पर घटना को तोड़ मरोड़ कर पेश करने तथा गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
उधर श्री पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हमले से स्तब्ध हैं।