रूस के ड्रोन हमले में उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में बस पर सवार नौ लोग मारे गये हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने कहा है कि बिलोपिलिया शहर में हमले के दौरान चार लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के साथ चिकित्सा और आक्समिक सेवाओं से जुड़े लोग सहायता कार्य कर रहे हैं।
ये हमले 2022 के बाद पहली बार रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत के कुछ ही घंटों बाद किए गए हैं। हालांकि इस वार्ता से कोई भी ठोस परिणाम सामने नहीं आया है और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी संघर्ष का कोई समाधान नहीं निकला है।
इस बीच, दोनों पक्ष आने वाले दिनों में एक हजार कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए हैं।