फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने आज कहा कि कई जी-7 देशों ने रूस के तेल निर्यात से जुड़ी समुद्री सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई है। इन देशों को आशा है कि इस पर समझौता हो सकता है। म्यूनिख में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री बैरोट ने कहा कि फ्रांस को उम्मीद है कि यह कदम रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के आगामी 20वें प्रतिबंध पैकेज में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए दौर के प्रतिबंध की तैयारी पहले से ही चल रही है।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 10:39 अपराह्न
रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की तैयारी, जी-7 देशों में सहमति की उम्मीद