भारत में रूस दूतावास के उप मिशन प्रमुख रोमन बाबश्किन ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री बाबश्किन ने कहा कि भारतीय संसदीय व्यवस्था की उपलब्धियां देश के मजबूत विकास को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत चावल उत्पादन, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात और विकास के अन्य प्रमुख क्षेत्रों को बढ़ावा और समर्थन देने में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन गया है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां विश्व में एक प्रगतिशील और अग्रणी राष्ट्र के रूप में भारत की स्थिति को दर्शाती हैं। श्री बाबश्किन ने आश्वासन दिया कि रूस आगामी एआई इंडिया इम्पैक्ट सम्मिट 2026 में भारत को सक्रिय रूप से समर्थन देगा।
लोकसभा कक्ष में राष्ट्रपति के अभिभाषण में 37 देशों के राजदूत उपस्थित थे। इनमें रूस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, कंबोडिया, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो आदि के प्रतिनिधि शामिल थे।