अगस्त 3, 2025 1:50 अपराह्न

printer

रूस: कुरील द्वीप पर 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए

 
 
रूस के कुरील द्वीप पर आज सुबह 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के कारण रूस के कामचटका प्रायद्वीप के कुछ हिस्‍सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने कहा है कि सुनामी के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 
 
 
रूस में एक सप्‍ताह में यह दूसरा शक्तिशाली भूकंप है। इस क्षेत्र में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद कई शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। ताजा भूकंप के कुछ घंटों पहले कामचटका में क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में 600 वर्षों में पहली बार विस्‍फोट हुआ। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला