रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव, आज गोली लगने से घायल हो गए। जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी मॉस्को के एक अपार्टमेंट में अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री एलेक्सेयेव 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के पहले उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। यूक्रेन में लगभग चार साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से रूस, यूक्रेन और अमरीका के वार्ताकारों के बीच अबू धाबी में दो दिनों की वार्ता समाप्त होने के एक दिन बाद यह गोलीबारी हुई है।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 5:04 अपराह्न
रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख व्लादिमीर,लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव गोली लगने से घायल