रूस की सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रास्नोआर्मेयस्क और खार्कोव क्षेत्र के वोल्चान्स्क पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 नवंबर को संयुक्त बल के एक कमांड पोस्ट का दौरा किया और उन्हें कब्जे वाले क्षेत्रों के बारे में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में, रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने क्रास्नोआर्मेयस्क और वोल्चान्स्क पर कब्जे की घोषणा की। केंद्र बल के कमांडर वालेरी सोलोडचुक ने घोषणा की कि दिमित्रोव का दक्षिणी भाग अब रूस के नियंत्रण में है। बैटलग्रुप, ईस्ट के कमांडर इवानायेव ने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र और द्नेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रगति की सूचना दी।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2025 12:19 अपराह्न
रूस की सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रास्नोआर्मेयस्क और खार्कोव क्षेत्र के वोल्चान्स्क पर नियंत्रण स्थापित किया