रूस की संघीय सुरक्षा सेवा – एफएसबी ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक 23 वर्षीय रूसी महिला को हिरासत में लिया है। महिला पर यूक्रेन की विशेष सेवाओं के आदेश पर आतंकवादी हमले की कथित रूप से तैयारी करने का आरोप है। महिला को कथित रूप से एक रक्षाकर्मी की कार में आई ई डी विस्फोटक लगाने के दौरान हिरासत में लिया गया। एफएसबी के अनुसार महिला कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर यूक्रेनी विशेष सेवा के सदस्य के संपर्क में थी। महिला ने रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुविधा को आग लगाने का प्रयास किया और मास्को में कई सार्वजनिक स्थानों पर यूक्रेन के समर्थन में नारे लिखे।
Site Admin | जुलाई 3, 2025 6:01 अपराह्न
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा – एफएसबी ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक 23 वर्षीय रूसी महिला को हिरासत में लिया है