रूस की नई परमाणु पनडुब्बी ‘खाबरोवस्क’ का जलावतरण हो गया है। यह पनडुब्बी अंतर्देशीय परमाणु ड्रोन ‘पोसाइडन’ को ले जाने के लिए तैयार की गई है। इसे डूम्सडे मिसाइल भी कहा जाता है। यह विश्व में कहीं भी जाकर भारी विनाश कर सकती है। रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने नौसेना प्रमुख एडमिरल अलेक्जेंडर मोइसेव और अन्य शीर्ष जहाज निर्माण अधिकारियों की उपस्थिति में खाबरोवस्क का औपचारिक रूप से जलावतरण किया। श्री बेलौसोव ने रूस की नौसेना के लिए इसे महत्वपूर्ण क्षण बताया।
Site Admin | नवम्बर 2, 2025 9:49 अपराह्न
रूस की नई परमाणु पनडुब्बी ‘खाबरोवस्क’ का जलावतरण