अगस्त 1, 2025 10:13 पूर्वाह्न

printer

रूस का कीव पर हवाई हमला, हमले में 16 लोगों की मृत्यु और 100 से अधिक लोग घायल

रूस ने कल यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में 16 लोग मारे गए और एक सौ से अधिक घायल हो गए।

 

राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने कहा कि बचाव कार्य जारी हैं और गंभीर रूप से घायलों को  अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। यूक्रेन की राहत और बचाव सेवा ने बताया कि 1200 से अधिक पुलिस और आपात कर्मी राहत कार्यों में जुटे हैं।

 

रूस ने कहा है कि उसने यूक्रेन के सैन्‍य स्‍थलों और रक्षा प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया। उसने नागरिकों पर हमले से इनकार किया है। कीव में आज एक दिन का शोक रखा जा रहा है।