रूस और यूक्रेन ने आपस में तीन सौ नब्बे कैदियों को रिहा किया है। इसे युद्ध में अब तक की कैदियों की सबसे बड़ी रिहाई माना जा रहा है। इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए समझौते के अनुसार आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच और अधिक कैदियों की रिहाई की उम्मीद है। रूस और यूक्रेन ने बातचीत के दौरान आपसी रूप से एक हज़ार कैदियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की थी।
Site Admin | मई 24, 2025 9:25 पूर्वाह्न
रूस और यूक्रेन ने आपस में 390 कैदियों को रिहा किया