रूस और यूक्रेन ने तीन साल पहले रूस के सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 175 कैदियों की अदला-बदली की है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि सभी युद्धबंदियों और बंधक नागरिकों को रिहा करना शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे दोनों देशों के बीच भरोसा कायम करने में मदद मिल सकती है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सद्भावना के तौर पर गंभीर रूप से घायल यूक्रेन के 22 बंदियों को रिहा किया है। यह अदला-बदली की योजना अमरीका के राष्ट्रपति के साथ बातचीत से पहले ही बना ली गई थी।