अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए वैश्विक नेताओं से कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन के बीच गहरी दुश्मनी के बावजूद, ट्रम्प ने दावा किया कि शांति समझौता काफी करीब है। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तिगत समझौता कराने के कौशल से संघर्ष का समाधान हो सकता है, और अमरीका को इसका नेतृत्व करना चाहिए।
ट्रम्प ने अपने संबोधन के दौरान संघर्ष में अमरीका की भागीदारी का उल्लेख किया और कहा कि संघर्ष रोकना मुख्य रूप से यूरोप की जिम्मेदारी है। उन्होंने एक बार फिर नाटो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमरीका के साथ अनुचित व्यवहार करता है।
ट्रंप ने अपने लंबे समय से चले आ रहे इस दावे को दोहराया कि अगर वह सत्ता में होते तो यह आक्रमण कभी नहीं होता और उन्होंने वर्ष 2020 के अमरीका के चुनाव में धांधली के अपने दावे को भी दोहराया।