मार्च 15, 2026 8:28 अपराह्न

printer

रूस और अमरीका के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता के अगले दौर के लिए तैयार: यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने आज कहा कि वे रूस और अमरीका के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता के अगले दौर के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब अमरीका और रूस को बैठक का स्थान और समय तय करना है।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि ईरान संघर्ष यूक्रेन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है, क्योंकि इससे यूक्रेन के हवाई रक्षा भंडार कम हो सकते हैं, जिन पर वह रूस के मिसाइल हमलों से खुद को बचाने के लिए निर्भर है।

इस बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर अमरीका ने दोनों पक्षों के बीच प्रायोजित वार्ता को स्थगित कर दिया है।