रूस के रियाज़ान ओब्लास्ट में एक उत्पादन संयंत्र में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 134 घायल हो गए। क्षेत्रीय परिचालन मुख्यालय ने आज यह जानकारी दी।
इस घटना में अब तक 20 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। घायलों में से 31 का रियाज़ान और मॉस्को के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बचाव अभियान जारी है।