रूस के हवाई हमले में यूक्रेन के पूर्वी रिहायशी इलाके के एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि यह हमले डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रामाटोर्स्क शहर पर हुए। इसके कारण नौ मंजिला इमारत में आग लग गई। हालांकि रूस ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की के उस बयान के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीका ने यूक्रेन और रूस को शांति समझौते पर पहुंचने के लिए जून 2026 की समय सीमा दी है। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं पर रात भर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये। इसमें बिजली उत्पादन और वितरण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। हमले में 400 से अधिक ड्रोन और लगभग 40 मिसाइलें शामिल थीं। इन हमलों ने देशभर में बिजली ग्रिड, उत्पादन सुविधाओं और सबस्टेशनों को निशाना बनाया।