रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने आज राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे 28 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। शहर के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, मेयर ने ज़मीनी स्तर पर हुए नुकसान या हताहतों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। यह घटना रूस द्वारा मॉस्को की ओर लक्षित 16 यूक्रेनी ड्रोनों को रोकने के एक दिन बाद हुई है।
रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने घोषणा की है कि ड्रोन हमलों के कारण, राजधानी के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में स्थित वनुकोवो और शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है।
कल इससे पहले कल भी मॉस्को के चार मुख्य हवाई अड्डों में से तीन – वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की – पर ड्रोन हमलों के कारण कई घंटों तक उड़ानें रोक दी गईं थीं।