दिसम्बर 25, 2025 7:18 अपराह्न

printer

रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने मास्को की ओर जा रहे 25 यूक्रेनी ड्रोन को रोक दिया

रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने कल मास्को की ओर जा रहे 25 यूक्रेनी ड्रोन को रोक दिया। इस बारे में सोशल मीडिया पर की गई प्रतिक्रिया में मास्को के महापौर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि हमलावर यूक्रेनी ड्रोन के अवशेष की जांच पडताल के कदम उठाए गए हैं। इस घटना में किसी भी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली।

इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश में हवाई रक्षा प्रणालियों ने 29 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए हैं।दूसरी ओर यूक्रेनी सेना ने कहा कि रातभर ड्रोन हमलों ने मास्को के दक्षिण में रूस के तुला क्षेत्र में येफरेमॉव सिंथेटिक रबर कारखाने और रूसी-अधिकार वाले क्रीमिया में समुद्री ड्रोन के एक भंडारण केंद्र को निशाना बनाया।