मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 6:17 अपराह्न

printer

रूद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया

रूद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारी राज्य व जिले की उन्नति और प्रगति के लिए आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आहवान किया। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

 

उधर, चमोली  जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शहर में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली और आजादी के नारे लगाते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। इस बीच, हरिद्वार जिले में विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने और जिले के विकास में सहयोग की शपथ लेने को कहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला