रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट कल विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति व हक-हकूकधारियों ने कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।
इस वर्ष अब तक 17 हजार से अधिक श्रद्धालु मद्महेश्वर धाम के दर्शन कर चुके हैं। ग्राम पंचायत गौंडार के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर आजीविका को भी बल मिला है।