रुद्रप्रयाग जिले में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जलागम प्रबंधन की ओर से एक पेड़ माँ के नाम और गो ग्रीन थीम के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जखोली विकासखंड के लाटा बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज, शीशों-माण्डा में आयोजित हुआ। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की सहभागिता से 110 फलदार और चारापत्ती के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जलागम प्रबंधन के उप निदेशक आर.पी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और मातृत्व को सम्मान देना है।
Site Admin | जुलाई 19, 2025 9:55 अपराह्न
रुद्रप्रयाग जिले में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया
