मार्च 6, 2025 4:34 अपराह्न

printer

रुद्रप्रयाग जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची सुधार के लिए विशेष अभियान

रुद्रप्रयाग जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी जी.एस खाती ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट करने का अभियान 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें पात्र मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की जांच करते हुए अभिलेखों से मिलान किया जाएगा, ताकि कोई नाम छूटने न पाए। इसके साथ ही प्रशासकों द्वारा ग्राम पंचायतों में बैठकें आयोजित कर मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाएगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।