रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की उचित जांच और उपचार के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने सोनप्रयाग बाजार में घोडा पड़ाव का निरीक्षण भी किया।
Site Admin | सितम्बर 28, 2024 4:39 अपराह्न
रुद्रप्रयाग: जिले के ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा