रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड़ों के क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। परिसीमन में क्षेत्र पंचायत में 115, और जिला पंचायत में 18 निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित किये गये हैं। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि प्रकाशन, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग में देखा जा सकता है।
Site Admin | सितम्बर 27, 2024 6:37 अपराह्न
रुद्रप्रयाग: क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी