मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 5, 2024 4:35 अपराह्न

printer

रिश के चलते राज्य की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ तथा प्रदेश में  विभिन्न भागों में भारी बारिश के चलते राज्य की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोसी, बागमती और गंडक नदी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

 

वहीं, सोन नदी का जलस्तर तीन लाख क्यूसेक के पार होने के साथ ही तटबंधों पर दबाव उत्पन्न हो गया है। इसके चलते पटना के दीघा से लेकर मुंगेर तक गंगा के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

 

केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट में खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से छियानवे सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। खगड़िया के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से छियालीस सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला