फ़रवरी 2, 2026 8:34 अपराह्न

printer

रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित करने पर ईरान ने जताई आपत्ति, EU राजदूतों किया तलब

यूरोपीय संघ के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित करने के फैसले के विरोध में ईरान ने यूरोपीय संघ के सभी राजदूतों को तलब किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने बताया कि तलब करने की प्रक्रिया कल शुरू हुई और आज भी जारी रही। इस बीच, ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि ईरान 2019 के एक कानून का हवाला देते हुए यूरोपीय संघ के सभी सैन्य बलों को आतंकवादी समूह मानता है।

इस बीच यूरोपीय संघ ने यूरोपीय देशों की सेनाओं को आतंकी समूह मानने के ईरान के फैसले को खारिज कर दिया है। यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता अनवर अल अनौनी ने कहा कि आयोग यूरोपीय संघ की सेनाओं को आतंकी समूह घोषित करने और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाने की घोषणा को अस्वीकार करता है।

यह कदम पिछले सप्ताह यूरोपीय संघ के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी समूह के रूप में सूचीबद्ध करने के फैसले के बाद उठाया गया है। पिछले महीने देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान रिवोल्यूशनरी गार्ड की हिंसक कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए और हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।