रियाद में भारतीय दूतावास का तीसरा प्रवासी परिचय शुरू हो गया है। यह एक सप्ताह तक चलने वाला सांस्कृतिक महोत्सव 28 अक्टूबर से तीन नवंबर, 2025 तक चलेगा। यह सऊदी अरब में भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।
यह महोत्सव 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हो रहा है। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने प्रवासी परिचय को प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट सफलता दिलाने में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारतीय संस्कृति, कला और व्यंजनों की समृद्धि को बढ़ाने के साथ सऊदी अरब में दूतावास और प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को भी मज़बूत करता है।