सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमरीकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया है। सऊदी अरब ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इस हमले से सीमित आग लगने और मामूली नुकसान की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शहर के राजनयिक क्षेत्र में, जहां विदेशी दूतावास और विदेशी राजनयिकों के आवास स्थित हैं, वहां तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुएं के गुबार देखे गए। इस धमाके के साथ ईरान ने एक बार फिर से खाड़ी देशों में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
News On AIR | मार्च 3, 2026 7:46 पूर्वाह्न
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला, सऊदी अरब ने की आधिकारिक पुष्टि