फ़रवरी 5, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक शुरू, ब्याज दरों पर फैसला कल

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में छह सदस्‍यों की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक कल शुरू हुई। बैठक में ब्‍याज दरों पर विचार-विमर्श हो रहा है। ब्‍याज दरों के बारे में फैसले की घोषणा कल सुबह की जाएगी।

ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों को उम्‍मीद है कि रिज़र्व बैंक यथास्थिति बनाए रखेगा क्‍योंकि वह पिछले वर्ष के शुरू में ही रेपो दरों में 125 आधार अंकों की कटौती कर चुका है और मुद्रास्‍फीति चार प्रतिशत के लक्ष्‍य से नी‍चे बनी हुई है।