रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार की नीतियां, किसानों का जीवन आसान और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। नई दिल्ली में आज चिंतन शिविर में श्री नड्डा ने कहा कि इस वर्ष देश में रिकॉर्ड उर्वरक उत्पादन और आवश्यक आयात हासिल करने के लिए सरकार ने किसान हितैषी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उर्वरकों के संतुलित उपयोग और गैर-कृषि कार्यो के लिए उर्वरकों के दुरुपयोग की समस्याओं से निपटने के लिए काम करेगी।
राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चिंतन शिविर में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक विचार सामने आएंगे। शिविर में 15 विभिन्न समूहों ने उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भरता, किसान जागरूकता और डिजिटल माध्यमों से उर्वरक पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।