केरल के वायनाड में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा कि देश का संविधान एक प्रतिबद्धता है जो लोगों, विभिन्न परंपराओं और भाषाओं की रक्षा करता है तथा सभी को शांति से रहने की अनुमति देता है। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी एक राष्ट्र, एक भाषा और एक नेता की बात कहकर देश की विविधता को नहीं समझ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव नहीं होने देगी।