मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 26, 2024 7:43 अपराह्न

printer

राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, सुरेश भारद्वाज बोले रैली में कुर्सियां खाली

हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पूर्व में बीजेपी सरकार में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में राहुल गांधी की रैली से चार गुणा ज्यादा लोग थे। राहुल गांधी की रैली में कुर्सियां खाली थी।
 
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में होने के बावजूद नाहन के चौगान में रैली नहीं करवा पाई। कांग्रेस ने आठ हजार की क्षमता वाले मैदान में रैली करवाई और वहां भी कुर्सियां खाली थी। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस संविधान के खतरे में होने की बात कह रही है लेकिन संविधान कांग्रेस सरकार के समय में खतरे में था। कांग्रेस ने अपनी सीट बचाने के लिए देश में इमरजेंसी लगाकर संविधान का अपमान किया। राहुल गांधी ने प्रतिमाह महिलाओं को 8500 देने की बात कही लेकिन उनकी सरकार प्रदेश में 1500 रुपए तक दे नहीं दे पाई है। भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी आज प्रेस को गाली देकर गए हैं प्रेस का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान प्रेस का गला घोंटने का काम किया था। राहुल गांधी रैली में प्रदेश और पूर्व में रही उनकी सरकार की एक भी उपलब्धि गिना नही पाए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला