मार्च 12, 2026 8:51 अपराह्न

printer

राहुल गांधी ने संसद के नियमों और परंपराओं का उल्लंघन किया: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर संसद के नियमों और परंपराओं का उल्लंघन किया है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने उन्हें एलपीजी की कमी के मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया था लेकिन श्री राहुल गांधी ने नियमों का पालन नहीं किया और निराधार मुद्दे उठाने का प्रयास किया। श्री गोयल ने बताया कि विपक्ष के नेता का ऐसा आचरण कार्यवाही को बाधित करता है। ऐसे मुद्दे देश की छवि को अनावश्यक रूप से धूमिल कर सकते हैं। श्री गोयल ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि एलपीजी की कमी की स्थिति नियंत्रण में है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला