मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2024 7:36 अपराह्न

printer

राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश की शिमला संसदीय सीट के अन्तर्गत सिरमौर जिला के नाहन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश की शिमला संसदीय सीट के अन्तर्गत सिरमौर जिला के नाहन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में 16 लाख करोड़ रुपया 22 अरबपतियों को दे दिया। यह पैसा 70 करोड़ लोगों की इनकम जितना है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है, जिसे कांग्रेस जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष इतनी भीषण आपदा आई बावजूद इसके केंद्र से कोई भी सहायता नहीं मिली। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने केंद्र से 9000 करोड़ मांगा लेकिन वह राशि अभी तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य की ख़राब माली हालत के बावजूद पहले ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, जबकि भाजपा नेता दिल्ली में एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए को रुकवाने का काम कर रहे हैं। इसी पैसे से कांग्रेस सरकार ने मनेरगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 रुपए की, 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा का प्रावधान किया। 
इसके बाद राहुल गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।