कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली पहुंचकर आभार सभा को संबोधित किया। अमेठी और रायबरेली सीट पर जीत के लिए जनता का आभार जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे पर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली व अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश व देश के लोग साफ सुथरी राजनीति चाहते हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। इस मौके पर अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
Site Admin | जून 11, 2024 9:08 अपराह्न
राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली पहुंचकर आभार सभा को संबोधित किया
